ब्रेकिंग
Bihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाअब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बिहार सरकार की बड़ी तैयारीशराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष घायल, 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्जमोहर्रम से पहले बवाल: डीजे जब्त करने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 जवान घायल, भीड़ छुड़ा ले गई DJBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाअब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बिहार सरकार की बड़ी तैयारीशराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष घायल, 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्जमोहर्रम से पहले बवाल: डीजे जब्त करने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 जवान घायल, भीड़ छुड़ा ले गई DJ

दुष्कर्म का विरोध करने पर पड़ोसी ने मारी गोली, आरोपी मुकेश उर्फ सरदार फरार

BEGUSARAI: छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले ने महिला को गोली मार दी। गोली महिला के बाएं हाथ में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का प्राथमिक उपचार क

दुष्कर्म का विरोध करने पर पड़ोसी ने मारी गोली, आरोपी मुकेश उर्फ सरदार फरार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले ने महिला को गोली मार दी। गोली महिला के बाएं हाथ में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का प्राथमिक उपचार के लिए खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां के डॉक्टर ने उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा लेकिन फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 


घटना मेघौल पंचायत के बेदुलिया गांव की है। घायल महिला की पहचान बेदुलिया निवासी अमरजीत महतो की 35 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। गोली लगने से घायल पीड़िता ने बताया कि उसका पति बिहार से बाहर दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है। घर में वो बेटा और बेटी के साथ रहती है। शाम में गांव के ही रहने वाले सुरेंद्र महतो का बेटा मुकेश महतो अचानक घर पर आ पहुंचा और शारिरीक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा जिसका विरोध करने पर उसने कमर से पिस्टल निकाली और गोली मार दी। 


गोली मारने के बाद वो मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि मुकेश मनचला और अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। वह अवैध शराब का निर्माण और बिक्री दोनों करता है। गोली मारने के बाद उसने धमकी दी थी वह उसके बच्चों को जान से मार देगा। वही  खोदावंदपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश ने बताया कि गोली लगने से घायल महिला को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भेजा गया है जहां इलाज चल रहा है। इस संबंध में पीड़िता की ओर से आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


घटना के संबंध में बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गोली मारने वाले आरोपी की पहचान मुकेश कुमार उर्फ सरदार के रूप में हुई है। जो महिला का पड़ोसी है। दोनों के बीच पहले से आपसी विवाद चल रहा है। महिला को हाथ में गोली लगी है। उसका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। आरोपी मुकेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस फिलहाल घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता