ब्रेकिंग
निगरानी अधिकारी बनकर इंजीनियरों से करता था वसूली, 20 साल का युवक गिरफ्तार, EOU ने किया बड़ा खुलासा✦रजिस्ट्रेशन में छात्रा को बना दिया विवाहिता, कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने पहुंची तो हुआ खुलासा, CM ने गलती सुधारने का दिया भरोसा✦ छठ की तैयारियों का CM सम्राट चौधरी ने स्टीमर से लिया जायजा, पटना के 103 घाटों में 90 सुरक्षित, 13 खतरनाक घोषित✦अनंत सिंह के दीवाने निकले 6 युवक, जहानाबाद से 75 KM दौड़कर साढ़े 8 घंटे में पहुंचे पटना, विधायक ने किया स्वागत✦Bihar News: मोतिहारी पुलिस का 20 हजार का इनाम भी बेअसर..भू-माफिया अब तक फरार, सिर पर किसका है हाथ ? ✦निगरानी अधिकारी बनकर इंजीनियरों से करता था वसूली, 20 साल का युवक गिरफ्तार, EOU ने किया बड़ा खुलासा✦रजिस्ट्रेशन में छात्रा को बना दिया विवाहिता, कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने पहुंची तो हुआ खुलासा, CM ने गलती सुधारने का दिया भरोसा✦ छठ की तैयारियों का CM सम्राट चौधरी ने स्टीमर से लिया जायजा, पटना के 103 घाटों में 90 सुरक्षित, 13 खतरनाक घोषित✦अनंत सिंह के दीवाने निकले 6 युवक, जहानाबाद से 75 KM दौड़कर साढ़े 8 घंटे में पहुंचे पटना, विधायक ने किया स्वागत✦Bihar News: मोतिहारी पुलिस का 20 हजार का इनाम भी बेअसर..भू-माफिया अब तक फरार, सिर पर किसका है हाथ ?

दुकान में घुसकर दुकानदार की हत्या, एक व्यक्ति घायल

ARRAH: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अपराधी बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर जिले का है जहां अपराधियों

दुकान में घुसकर दुकानदार की हत्या, एक व्यक्ति घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अपराधी बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर जिले का है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े दुकान में घुसकर दिनदहाड़े कपड़ा दुकानदार समेत दो लोगों को गोली मार दी। इस दौरान कपड़ा दुकानदार की मौत हो गयी। जबकि दूसरे व्यक्ति को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 


कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने कपड़ा दुकान में घुसकर दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक कपड़ा दुकानदार की पहचान 35 वर्षीय राजू चौधरी के रूप में हुई है जो कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी गांव का रहने वाला था। जिस व्यक्ति को गोली लगी वो मृतक का दोस्त है। जो सकड्डी गांव का ही रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि मृतक का पहले से ही किसी बात को लेकर गांव के ही कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। परिजन ऐसी आशंका जता रहे हैं उसी को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की हरेक बिंदुओं की जांच कर रही है।