ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

नालंदा में शिकायत के बाद भी पुलिस नहीं करती कार्रवाई, गैंगरेप की घटना के बाद भी प्रशासन का सुस्त रवैया, बाहर घूम रहे अपराधी

NALANDA: पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी सूबे में अपराधी की घटनाओं में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही. अपराधी आए दिन हत्या,लूट और रेप जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस जांच के न

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NALANDA: पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी सूबे में अपराधी की घटनाओं में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही. अपराधी आए दिन हत्या,लूट और रेप जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस जांच के नाम पर अपराधियों को पकड़ने की बात कह अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रही है. शिकायत के बाद भी मामला दर्ज नहीं मामला नालंदा जिले का है जहां शहर के बिहार थाना इलाके में अपारधियों ने एक युवती से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है साथ ही आरोपियों ने लड़की का वीडियो भी बना लिया. अपराधियों की हिम्मत ऐसी की पहल तो उन्होंने युवती को अगवा किया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया. हैरानी इस बात की है कि पीड़िता ने गैंगरेप की घटना की शिकायत में महिला थाने में तीन दिन पहले ही की थी. लेकिन पुलिस पीड़िता की बात को नजरअंदाज करती रही. बाद में जब लड़की ने सीनियर पुलिस अधिकारियों से इस बात की शिकायत की तभी पुलिसवालों ने मामला दर्ज किया. खुलेआम घूम रहे अपराधी इस बीच घटना के चार आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जबकि बाकी चार अपराधी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. यह भी हो सकता है कि पुलिस की सुस्ती की वजह से अपराधी मौके से फरार हो चुके हों. नालंदा से राज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता