ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

योगी राज में पुलिस की जवाबी कार्रवाई, विकास दुबे गैंग के 3 अपराधियों को मार गिराया

KANPUR : कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे को दबोचने गई पुलिस टीम के ऊपर हमला होने और फिर डीएसपी समेत 8 पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद अब योगीराज में पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

KANPUR : कानपुर में गैंगस्टर विकास दुबे को दबोचने गई पुलिस टीम के ऊपर हमला होने और फिर डीएसपी समेत 8 पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद अब योगीराज में पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की है। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए विकास दुबे के तीन साथियों को मार गिराया है। कानपुर में हुई घटना के बाद कई जिलों की पुलिस को उस इलाके में तैनात कर दिया गया था। एसटीएफ लगातार एक्शन में थी और इस वक्त जो ताजा खबर आ रही है उसके मुताबिक के 3 अपराधियों को मार गिराया गया है। 


कानपुर जिले की नाकेबंदी कर दी गई है। कानपुर के शिवराजपुर इलाके में बीती रात अपराधी विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम पहुंची थी लेकिन घात लगाकर बैठे उसके गैंग के सदस्यों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हालांकि अहले सुबह पुलिस ने शिवराजपुर इलाके से थोड़ी ही दूर पर एनकाउंटर किया और तीन अपराधियों को मार गिराया है। यह सभी विकास दुबे के साथी हैं। विकास दुबे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है लेकिन उसे पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। 


डीएसपी और थाना इंचार्ज समेत 8 पुलिस वालों के शहीद होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को फ्री हैंड देते हुए अपराधियों पर कार्रवाई करने को कहा था। इसके बाद लगातार उत्तर प्रदेश पुलिस के आला अधिकारी कानपुर मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। लखनऊ से पुलिस के कई बड़े अधिकारी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। कानपुर जोन के एडीजी जेएन सिंह ने कहा है कि हमने कानपुर के अलावे कानपुर देहात और कन्नौज इलाके में भी लगातार छापेमारी की है और विकास दुबे के साथ-साथ उसके साथियों के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है।

टैग्स