ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

डकैतों का पीछा करने में डीएसपी हुए घायल, सिर में आई चोट

MUZAFFARPUR : इस वक़्त की ताजा खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां डकैतों का पीछा करने के दौरान डीएसपी घायल हो गए हैं। मुजफ्फरपुर पश्चिमी के डीएसपी कृष्ण मुरारी को यह सूचना मिली कि

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक़्त की ताजा खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां डकैतों का पीछा करने के दौरान डीएसपी घायल हो गए हैं। मुजफ्फरपुर पश्चिमी के डीएसपी कृष्ण मुरारी को यह सूचना मिली कि गायघाट थाना क्षेत्र के हसना गांव में भीषण डकैती पड़ी है। दर्जनभर से ज्यादा डकैतों ने फायरिंग करते हुए तीन घरों में डकैती की घटना को अंजाम दिया। 

डकैती की सूचना मिलने के बाद मुजफ्फरपुर पश्चिमी के डीएसपी कृष्ण मुरारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को देखकर डकैत वहां से निकल भागे और उनका पीछा करने के दौरान डीएसपी घायल हो गए। डीएसपी कृष्ण मुरारी के सिर में चोट आई है। 

घायल डीएसपी का इलाज कराया गया है डॉ धीरेंद्र प्रसाद सिंह और डॉ गौरव कुमार की देखरेख में उनका इलाज कराया गया है। सिर में लगी चोट पर बैंडेज पट्टी के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता