ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

ड्रेस गंदा देख टीचर ने स्टूडेंट को बेरहमी से पीटा, शरीर पर हुए गहरे ज़ख्म

MUZAFFARPUR: कहते हैं बच्चों का भविष्य उसके टीचर के हाथ में होता है। जैसे कुम्हार कच्ची मिट्टी से घड़े बनाता है, ठीक वैसे ही एक शिक्षक बच्चे को पढ़ाकर आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनि

ड्रेस गंदा देख टीचर ने स्टूडेंट को बेरहमी से पीटा, शरीर पर हुए गहरे ज़ख्म
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: कहते हैं बच्चों का भविष्य उसके टीचर के हाथ में होता है। जैसे कुम्हार कच्ची मिट्टी से घड़े बनाता है, ठीक वैसे ही एक शिक्षक बच्चे को पढ़ाकर आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर बनाते हैं। लेकिन मुजफ्फरपुर के बोचहां से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक टीचर ने स्टूडेंट के गंदे ड्रेस पहनकर स्कूल आने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।


बोचहां के मैदापुर के एक प्राइवेट स्कूल के संचालक ने सोमवार को फर्स्ट क्लास के एक स्टूडेंट की जमकर पिटाई की। छात्र की उम्र केवल नौ साल है। उसकी पिटाई इतनी बेरहमी से की गई है कि उसकी पीठ और सीने पर गहरे जख्म हो गए हैं। इसके बावजूद बच्चे ने घर में किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन, एक मां से उसके बेटे का दर्द भला कैसे छुप सकता है।


बच्चे की मां पीरखपुर गांव के रहने वाले गोपाल सहनी की पत्नी जेवरी देवी ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उसका बेटा सोमवार को जब स्कूल से लौटा तो कपड़ा उतारते समय उसके शरीर पर बेरहमी से पिटाई के निशान थे। ज़ख्म देखते ही मां चौंक गई। उसने बेटे से पूछा तो वह रोने लग गया। उसने मां को बताया कि उसका कपड़ा गंदा था इसीलिए टीचर ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने मामले को गंभीर बताया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

टैग्स