ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

Bihar News: घर में काम करने आए राजमिस्त्री से डॉक्टर की साली को हुआ ऐसा प्यार, लुटवा दी लाखों की संपत्ति

बिहार के मोतिहारी में अजय प्रेम की गजब कहानी सामने आई है. यहां एक डॉक्टर की साली को राजमिस्त्री से प्यार हो गया और साली ने ही डॉक्टर साहब को लुटवा दिया.

Bihar News
अजब प्रेम की गजब कहानी
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में एक डॉक्टर की साली को घर में काम करने आए राजमिस्त्री से ऐसा प्यार हुआ कि दोनों डॉक्टर साहब की लाखों रुपए की संपत्ति को साफ कर दिया। पीड़ित डॉक्टर ने साली और उसके प्रेमी राजमिस्त्री के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।


दरअसल, मोतिहारी के गायत्री नगर में डॉ. अजीत कुमार सिंह के घर में चुनाई का काम चल रहा था और डॉक्टर साहब की साली भी उनके घर पर ही रहती थी। इसी बीच डॉक्टर की साली को राजमिस्त्री से प्यार हो गया। जिसके बाद डॉक्टर की साली ने घर के ताले की चाबी बनाई और 12 लाख रुपये का सामान राजमिस्त्री को देकर वहां से चलता कर दिया।


बताया जाता है कि डॉक्टर अजीत कुमार किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने गांव गए हुए थे। इसी दौरान साली ने राज मिस्त्री को घर की पूरे ताले की डुप्लीकेट चाभी बनबाकर दे दिया और राजमिस्त्री डॉक्टर साहब के घर से 12 लाख की संपत्ति को उड़ा ले गया। मामला नगर थाने में दर्ज हुआ लेकिन पुलिस की सुस्ती दिखाई। बाद में एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो जो मामला सामने आया उसे जानकर पुलिस भी दंग रह गई।


डॉक्टर की साली ने पूछताछ के दौरान तो पहले पुलिस को खूब इधर-उधर घूमाया लेकिन बाद में पुलिस उस राज मिस्त्री तक जा पहुंची जो घर का काम कर रहा था। पुलिस को शक हो गया था कि इस मामले में घर के ही किसी व्यक्ति की संलिप्तता है। जब पुलिस ने सख्ति दिखाई तो डॉक्टर की साली ने सारी सच्चाई पुलिस के सामने बयां कर दी।

रिपोर्ट- सोहराब आलम