ब्रेकिंग
पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगपटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

डॉक्टर के बेटे के घर से मिला 4 जिंदा बम, एक राइफल और कारतूस भी बरामद

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां एक डॉक्टर के बेटे के घर से 4 जिंदा बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घर से एक राइफल और कारतूस भी बरामद किया गया

डॉक्टर के बेटे के घर से मिला 4 जिंदा बम, एक राइफल और कारतूस भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां एक डॉक्टर के बेटे के घर से 4 जिंदा बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घर से एक राइफल और कारतूस भी बरामद किया गया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


दाउदनगर पुलिस ने बुधवार को तरार गांव में एक बंद घर से चार जिंदा बम, एक राईफल, एक जिंदा कारतूस एवं सात बोतल देशी शराब बरामद किया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिस घर से ये चीजे बरामद हुई है, वह घर इसी गांव के निवासी डॉ. एनामुल हक के बेटे फैजल हक का है। इस घर में हमेशा ताला बंद रहता है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर एसडीपीओ कुमार ऋषि राज के नेतृत्व में की गई।


एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उस घर में शराब है।सूचना के फौरन बाद उनके नेतृत्व में छापेमारी की गई। बंद घर की चाभी इसी गांव के निवासी इमाम के पास रहती थी। उससे चाभी मंगवाकर घर को खुलवाया गया। फिर एक कमरे की तलाशी ली गई है। जहां से एक रेक पर रखे चार जिंदा बम, एक देशी रायफल एवं देशी शराब जब्त किया गया। 


एसडीपीओ ने बताया कि देसी राइफल, जिंदा कारतूस एवं देशी शराब को जब्त कर थाना लाया गया है।  जबकि बम को वहीं पर छोड़ दिया गया है और डिफ्यूज करने के लिए सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ता को मौके पर बुलाया गया है। छापेमारी दल में प्रभारी थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद सिंह, सब इंस्पेक्टर मदन कुमार समेत अन्य शामिल रहे।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता