ब्रेकिंग
क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल✦BSEB चेयरमैन IAS त्यागराजन एसएम का बढ़ा कद, अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी; बिहार सरकार ने दी हरी झंडी✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल✦BSEB चेयरमैन IAS त्यागराजन एसएम का बढ़ा कद, अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी; बिहार सरकार ने दी हरी झंडी✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज

दो लाख के लूटकांड मामले का हैरतअंगेज खुलासा, दुकान के स्टाफ ने ही रची थी झूठी साजिश

SITAMARHI : डुमरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर में दिनदहाड़े किराना दुकान के स्टाफ के साथ हुए लूटकांड मामले में पुलिस ने हैरतअंगेज खुलासा किया है. सीतामढ़ी के डीएसपी रामाकांत उपाध्याय

दो लाख के लूटकांड मामले का हैरतअंगेज खुलासा, दुकान के स्टाफ ने ही रची थी झूठी साजिश
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : डुमरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर में दिनदहाड़े किराना दुकान के स्टाफ के साथ हुए लूटकांड मामले में पुलिस ने हैरतअंगेज खुलासा किया है. सीतामढ़ी के डीएसपी रामाकांत उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि जिन दोनों लोगों के साथ लूट की घटना हुई, उन दोनों युवकों ने खुद ही इस लूट की वारदात की साजिश रची थी.


सोनू और सूरज नाम के लड़के बैरगनिया स्थित बिरेंद्र कुमार नाम के एक किराना दुकानदार के यहां काम करते थे और हमेशा यह लोग मोटी रकम लेकर मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी आते थे. इसी दौरान दोनों स्टाफ सोनू और सूरज ने दो लाख रुपये के लूट की झूठी साजिश रची और मालिक को गुमराह करने की कोशिश की. जब इस मामले में डुमरा थाना के प्रभारी नवलेश आजाद ने जांच प्रारंभ किया तो जो खुलासा हुआ वह चौंकाने वाला था. 


दुकान के दोनों स्टाफ ने हमले की झूठी साजिश रची और अपराधी से संपर्क कर हवाई फायरिंग कर खुद के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया. इसका खुलासा तब हुआ जब डुमरा थाना प्रभारी ने जांच को आगे बढ़ाया और दोनों युवकों के मोबाइल का सीडीआर निकाला गया. पुलिस ने फिलहाल दोनों दुकान स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया है. डीएसपी रामाकांत उपाध्याय ने कहा कि इस घटना में संलिप्त अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी. फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता