ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार? JDU की शिकायत, वीडियो-सबूत और अब विधानसभा अध्यक्ष का फैसला✦क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल✦BSEB चेयरमैन IAS त्यागराजन एसएम का बढ़ा कद, अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी; बिहार सरकार ने दी हरी झंडी✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Anant Singh : अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार? JDU की शिकायत, वीडियो-सबूत और अब विधानसभा अध्यक्ष का फैसला✦क्यों नहीं जीत पाए नवल किशोर यादव? हार के कारणों की होगी समीक्षा: रामकृपाल✦BSEB चेयरमैन IAS त्यागराजन एसएम का बढ़ा कद, अब केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी; बिहार सरकार ने दी हरी झंडी✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार

दो जजों के घर से लाखों की संपत्ति ले उड़े शातिर चोर, सोती रह गई बिहार की लाठीबाज पुलिस

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां शातिर चोरों ने दो जजों के घर ले कैश और गहने समेत लाखों रुपए की संपत्ति चुराकर फरा हो गए। एसपी आवास के सामने चोर तांडव मचाते रहे और बिहार

दो जजों के घर से लाखों की संपत्ति ले उड़े शातिर चोर, सोती रह गई बिहार की लाठीबाज पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां शातिर चोरों ने दो जजों के घर ले कैश और गहने समेत लाखों रुपए की संपत्ति चुराकर फरा हो गए। एसपी आवास के सामने चोर तांडव मचाते रहे और बिहार की लाठीबाज पुलिस सोती रह गई। चोरों ने शहर के स्टेडियम गोलंबर के पास स्थित ऑफिसर कॉलोनी में चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है।


दरअसल, चोरों ने अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आवास में घुसकर चार अलग-अलग क्वार्टर से लाखों की संपत्ति ले भागे। शातिर चोरों ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट किरण कुमारी के घर से सोने चांदी के आभूषण और बर्तन समेत करीब 10 लाख की संपत्ति ले भागे। जबकि खाली पड़े दो अन्य घरों से भी कुछ सामानों की चोर कर ली। बताया जा रहा है कि चोर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धर्मेंद्र कुमार और स्वाति कुमारी के क्वार्टर में पीछे के रास्ते से घुसे थे।


घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। नगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। इस घटना के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब जज का घर सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे होगी? चोरी की यह घटना जहां हुई है वहां जिले के एसपी और डीएसपी के आवास हैं। 24 घंटे पुलिस के जवान वहां तैनात रहते हैं फिर भी चोरों ने सुरक्षा को धत्ता बता दिया।