ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

2 हजार रुपये की खातिर भाई ने भाई को मारी गोली, घटनास्थल पर ही हुई मौत

NALANDA: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां महज 2 हजार रुपये के लिए एक भाई ने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के त्रिलोकबीघा

2 हजार रुपये की खातिर भाई ने भाई को मारी गोली, घटनास्थल पर ही हुई मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां महज 2  हजार रुपये के लिए एक भाई ने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के त्रिलोकबीघा गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक की पहचान देवचरण प्रसाद के 24 वर्षीय पुत्र जग्गू कुमार के रुप में हुई है। 


घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई ने बताया कि चैती छठ के कुछ दिन पहले उसके चचेरे भाई अजय यादव ने चोरी से उसका केला के घौड को काट लिया था। इस बात की जानकारी जब जग्गू को हुई तब गांव में पंचायत बुलायी गयी। पंचायत ने 7 हजार का जुर्माना और तत्काल 5 हजार रुपये देने का फरमान जारी किया। 


पंचायत के दबाव में आकर अजय यादव ने उसे 5 हजार रुपए दे दिये। लेकिन वह देख लेने की धमकी देने लगा। आज जब जग्गू ने बकाए रुपए मांगे तो यह उसे नागवार गुजरा। घर में घुसकर उसने जग्गू के सीने में गोली दाग दी। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी।


 घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा। इस घटना के बाद से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


परिजन हत्यारे चचेरे भाई की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। ऐसे में अब देखना यह होगा कि आखिर कब तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पाती है।