ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

दिनदहाड़े बैंक से 16 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

SAMASTIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक ऑफ इंडिया को अपना निशाना बनाया। हरपुर एलौथ की शाखा में घुसकर बदमाशों ने लूट की बड़ी वारद

दिनदहाड़े बैंक से 16 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक ऑफ इंडिया को अपना निशाना बनाया। हरपुर एलौथ की शाखा में घुसकर बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में घुसकर 16 लाख से अधिक की रकम लूट लिये और मौके से फरार हो गये। इस घटना से बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गयी।


बताया जाता है कि चार से अधिक की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी, आईजी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचे जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी। 


बताया यह भी जा रहा है कि जिस वक्त घटना हुई उस समय तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान चारों लूटेरे अचानक बैंक में घुसे और लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। थाना से बैंक की दूरी चार किलोमीटर बतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की गहनता से जांच कर रही है। बैंक के सीसीटीवी को भी पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है।  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें