ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

बेखौफ अपराधियों की करतूत: दिनदहाड़े 3.90 लाख की लूट, दिव्‍यांग एजेंसी संचालक पर पिस्‍टल से किया हमला

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने हथियार के बल पर 3 लाख 90 हजार रूपये लूट लिए। बाइक सवार अपराधियों ने एयरटेल पेमेंट बैंक संचालक क

 बेखौफ अपराधियों की करतूत: दिनदहाड़े 3.90 लाख की लूट, दिव्‍यांग एजेंसी संचालक पर पिस्‍टल से किया हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने हथियार के बल पर 3 लाख 90 हजार रूपये लूट लिए। बाइक सवार अपराधियों ने एयरटेल पेमेंट बैंक संचालक के संचालक को अपना शिकार बनाया। इस दौरान बदमाशों ने पिस्टल की बट से दिव्यांग संचालक पर हमला बोला और पास रखे 3 लाख 90 हजार रुपये लूटकर फरार हो गये। हमले में घायल संचालक को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। घटना भोरे के विजयीपुर रोड की है। जहां दिनदहाड़े लूट की इस घटना से इलाके में हड़कप मच गया। अपराधियों को मनोबल ऐसा की दिव्यांग को भी नहीं छोड़ा। इस घटना से इलाके के लोगों  में दहशत का माहौल है। 



घटना के संबंध में बताया जाता है कि भोरे थाना क्षेत्र के बडहरा गांव निवासी विकास मिश्रा की वायरलेस मोड़ पर एयरटेल की दुकान है। विकास मिश्रा पैर से दिव्यांग हैं जो अपनी ट्राइसाइकिल से दुकान जा रहे थे। विजयीपुर रोड पर वायरलेस मोड़  के पास जैसे ही वे पहुंचे एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। पहले तो पिस्टल के बट से उन पर हमला कर दिया और पास रखे 3.90 लाख रुपये लूट लिए। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधी मौके से फरार हो गये। इसके बाद स्‍थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उन्हें रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिनदहाड़े दिव्यांग व्यक्ति से लूट की वारदात की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। ‌



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraz Ahmad

FirstBihar संवाददाता