ब्रेकिंग
स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टस्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट

दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया कटिहार; एक की मौत, लड़की को लगी गोली

KATIHAR: कटिहार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां ताबड़तोड़ गोलियों की गूंज से सुबह-सुबह शहर दहल उठा. जानकारी के अनुसार तीन बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायर

दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया कटिहार; एक की मौत, लड़की को लगी गोली
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KATIHAR: कटिहार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां ताबड़तोड़ गोलियों की गूंज से सुबह-सुबह शहर दहल उठा. जानकारी के अनुसार तीन बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की और धनराज यादव को लगभग आधा दर्जन गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना से इलाके में हडकंप मचा हुआ है. 


यह घटना कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र का हवाई अड्डा यादव टोली का हैं. जहां बुधवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने धनराज यादव को गोली मारकर हत्या कर दी. इस दौरान वारदात के पास से गुजर रही एक 12 साल की लड़की नरगिस खातून को भी पैर में गोली लगी है. जिसका इलाज कटिहार सदर अस्पताल में चल रहा है.


अबतक घटना का कारण साफ नहीं हुआ हैं. लेकिन वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि धनराज का भी अपराधिक इतिहास रहा है. यही वजह जांच के दौरान सामने आ सकता है.जानकारी के अनुसार, धनराज शरीफगंज मोहल्ले से गौशाला बांध के पास अपने घर लौट रहा था.  इस दौरान मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उस पर हमला बोला और देखते ही देखते गोलियों से छलनी कर मार कर मौत के घाट उतार दिया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुचं घटना की जांच में जुटी हुई है.


धनराज के पुत्र के मांनें तो उन लोगों को घटना की वजह समझ नहीं आ रहा है. उसने बताया कि उसके पिता खेत में काम करवाने के लिए डीजल लाने गए थे. इस बीच हवाई अड्डा से अपना घर बांध के पास लौटने के दौरान ही अज्ञात अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई है. फिलहाल स्थानीय पुलिस मृतक के परिजनों से बातचीत के आधार पर कार्रवाई में जुटी है.


वहीं कटिहार में दिनदहाड़े हुई हत्या की इस घटना से लोग खौफ में है. मामले की जांच के लिए पहुंचे सहायक थाना प्रभारी ने कहा फिलहाल हत्या के कारणों पर कुछ भी कहना है जल्दबाजी है. पुलिस ऐसे में तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है. 


टैग्स