ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

धान लदे ट्रक को बोलेरो सवार अपराधियों ने लूटा, GPS लोकेटर के जरिये पुलिस ने किया बरामद

ARWAL: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि वे एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने अरवल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराय

 धान लदे ट्रक को बोलेरो सवार अपराधियों ने लूटा, GPS लोकेटर के जरिये पुलिस ने किया बरामद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARWAL: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि वे एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने अरवल में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। अपराधियों ने धान से लदे ट्रक को लूट लिया। ट्रक पर लदे धान को उतारा जा रहा था तभी पुलिस ने ट्रक में लगे जीपीएस लोकेटर की जरीये ट्रक को बरामद किया। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


मामला अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र के NH-110 स्थित बारह माईल पुल के पास का है जहां बोलेरो पर सवार अपराधियों ने धान से लदे ट्रक को लूट लिया और मौके से फरार हो गये। बताया जाता है कि टेकारी से धान लोडकर बक्सर जा रहे ट्रक को पहले बोलेरो सवार अपराधियों ने रुकवाया फिर ट्रक के ड्राइवर को पास बुलाते हुए कहा कि साहब गाड़ी के पास बुला रहे हैं। 


ड्राइवर जब पास आया तो उसे जबरन बोलेरो में अपराधियों ने बैठा लिया फिर खलासी को भी गाड़ी में बिठाया। दोनों को करपी थाना क्षेत्र के मंगा विगहा मोड़ के पास सुनसान जगह पर बोलेरो से उतार दिया। ट्रक चालक का मोबाइल भी ट्रक में ही छूट गया। जिसके बाद ड्राइवर और खलासी ने ट्रक के मालिक को घटना की सूचना दी। 


ट्रक के मालिक ने करपी थाना पुलिस को बताया कि ट्रक में जीपीएस लगा हुआ है। पुलिस ने जीपीएस लोकेटर के माध्यम से महेंदिया थाना क्षेत्र के नट बिगहा पहुंची तो देखा कि  BR44GA/ 1310 रजिस्ट्रेशन नंबर की ट्रक पर लदे धान को कुछ लोग गोदाम में उतार रहे हैं। पुलिस ने तत्काल ट्रक को जब्त किया और गोदाम में काम करने वाले कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। ट्रक को लेकर पुलिस महेंदिया थाना पहुंची और इसकी सूचना ट्रक के मालिक को दी। फिलहाल पुलिस बोलेरो में सवार अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 


रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता