ब्रेकिंग
बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट

ढाबे में शराब पार्टी कर रहे 8 लोगों को पटना पुलिस ने दबोचा, बड़ी कंपनियों में हैं अधिकारी

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से है, जहां पुलिस ने शराब पार्टी कर रह आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आठ लोगों में से पांच बड़ी कंपनियों ने सीनियर अधिकारी हैं। पत्रकार न

ढाबे में शराब पार्टी कर रहे 8 लोगों को पटना पुलिस ने दबोचा, बड़ी कंपनियों में हैं अधिकारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से है, जहां पुलिस ने शराब पार्टी कर रह आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आठ लोगों में से पांच बड़ी कंपनियों ने सीनियर अधिकारी हैं। पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने दो अलग जगहों पर छापेमारी कर सभी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस यह छापेमारी की। छापेमारी के दौरान इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया।


पुलिस ने पत्रकार नगर थाना क्षेत्र स्थित 90 फीट और अगमकुआं थाना क्षेत्र से सटे इलाकों में छापेमारी की। पकड़े गए हाई प्रोफाइल लोग एक ढाबे में बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने सभी को शराब पीते दबोच लिया। गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर पुलिस शराब बेंचनेवाले लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार लोगों को आगे की कार्रवाई के लिए एक्साइज कोर्ट भेज दिया है।


बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब बेचने और इसका सेवन करने वाले लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सरकार और पुलिस की सख्ती के बावजूद शराब का यह अवैध कारोबार रूकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन शराब पीने और बेचले वालो लोग पकड़े जा रहे हैं। जबकि राज्य में जहरीली शराब पीने से अबतक कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।