ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

देवर पर आ गया भाभी का दिल, अवैध संबंध में बड़े भाई ने उठाया ये खौफनाक कदम

DESK : खबर सामने आ रही है जहां पर बड़े भाई अपने ही छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है देवर और भाभी के बीच अवैध संबंधों की बात सामने आई है. इस मामले पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार

देवर पर आ गया भाभी का दिल, अवैध संबंध में बड़े भाई ने उठाया ये खौफनाक कदम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : खबर सामने आ रही है जहां पर बड़े भाई अपने ही छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है देवर और भाभी के बीच अवैध संबंधों की बात सामने आई है. इस मामले पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और लाठी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया.  


जानकारी के अनुसार आरोपी वसीम और उसके मृतक भाई नसीम सहित अन्य तीनों भाइयों की शादी अलवर जिले में स्थित तिजारा तहसील के गांव मूसेपुर निवासी तीन बहनों के साथ हुई थी. लेकिन मृतक का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था. इस बात की खबर जब बड़े भाई को लगी तो उसने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी. बता दें तीनो भाई ट्रक चलाकर परिवार का पालन पोषण करते है.


बताया जा रहा है जब मृतक को दफनाया जा रहा था उस समय आरोपी ने हत्या करने की बात सबके सामने कही. बड़े भाई ने बताया कि छोटे भाई को जंगल में ले जाकर चाकू और लाठी, डंडों से पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने जांच के बाद पुलिस ने हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और लाठी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया.


यह घटना राजस्थान के भरतपुर का बताया जा रहा है. इस पर भरपूर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव जंगल में पड़ा मिला है. उसके बाद मृतक के परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मृतक के बड़े भाई वसीम ने अपने दोस्त राशिद के साथ मिलकर छोटे भाई नसीम की हत्या की है. वहीं जांच में पता चला कि मृतक के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध थे. जिस वजह से बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.  

टैग्स