ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दिल्ली में ISIS का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, बिहार का रहने वाला है मोहसीन

DELHI : देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली में NIA की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। NIA की टीम ने दिल्ली के बाटला हाउस से ISIS के सक्रिय सदस्य को

दिल्ली में ISIS का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, बिहार का रहने वाला है मोहसीन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI : देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली में NIA की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। NIA की टीम ने दिल्ली के बाटला हाउस से ISIS के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ISIS का सक्रिय सदस्य मोहसीन बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। मोहसीन के घर से NIA को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। 


गिरफ्तार मोहसिन पर भारत में ISIS का ऑनलाइन प्रोपगेंडा चलाने का आरोप है। मोहसीन ने हाल ही में बाटला हाउस इलाके में अपना ठिकाना बनाया था। जांच के दौरान NIA को मोहसीन की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। NIA को पता चला था कि मोहसिन सोशल मीडिया पर ISIS का प्रोपगेडा चला रहा है, जिसके बाद NIA ने उसे बाटला हाउस इलाके से धर दबोचा।


दरअसल, NIA को मोहसीन की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोशल मीडिया पर मोहसीन की गतिविधियों को खंगाला तो पता चला कि वह देश में ISIS का ऑनलाइन प्रोपगेंडा चला रहा है। NIA को इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि मोहसीन ISIS का सक्रिय सदस्य है। फिलहाल एनआईए की टीम गिरफ्तार संदिग्ध से पूछताछ में जुटी है।