ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

Delhi Crime: 20 साल की लड़की का मर्डर, गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्ली में एक 20 साल की लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मर्डर करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Delhi Crime
दिल्ली में 20 साल की लड़की का मर्डर, गोली मारकर उतारा मौत के घाट
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली के जीटीबी एनक्लेव इलाके में एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सोमवार रात एक लड़की की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 


वहीं लड़की के शव की शिनाख्त करने के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक लड़की की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस मामले में बताया कि सोमवार रात लगभग 10.30 बजे जीटीबी एंक्लेव के जनता फ्लैट्स के पास पार्क के बाहर रोड पर इस हत्या को अंजाम दिया गया। 


पुलिस के मुताबिक अज्ञात ने 20 साल की एक लड़की को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मर्डर करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शव के ऊपर दो गोलियों के निशान मिले हैं। गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठी हुई, तो पुलिस को सूचित किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता