ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश

‘चिकन बिरयानी का टेस्ट अच्छा नहीं’, दो नाबालिग लड़कों ने होटल कर्मचारी पर चाकू से किया हमला

Biryani Dispute: दिल्ली के कबूतर मार्केट में बिरयानी के स्वाद को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दो नाबालिगों ने 25 वर्षीय होटल कर्मचारी अहसान पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Biryani Dispute
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Biryani Dispute: दिल्ली में बिरयानी के स्वाद को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कबूतर मार्केट इलाके में दो ग्राहकों और होटल कर्मचारी के बीच हुई कहासुनी के बाद दो नाबालिगों ने 25 वर्षीय कर्मचारी अहसान पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल अहसान की हालत गंभीर बताई जा रही है।



बिरयानी के स्वाद को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है। अहसान स्थानीय निवासी है और घटना के वक्त होटल में ड्यूटी पर था। इसी दौरान दो ग्राहक खाना खाने के लिए होटल पहुंचे। बिरयानी खाने के बाद दोनों ने उसके स्वाद को लेकर आपत्ति जताई, जिसके बाद होटल कर्मचारी से उनकी बहस शुरू हो गई।



शुरुआती जांच में पुलिस को होटल मालिक से घटना की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि खाने के स्वाद को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में बढ़ गई। आरोप है कि दोनों ग्राहकों ने वहां मौजूद अहसान पर किचन में सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।



पड़ोसी ने पहुंचाया अस्पताल

चाकू से हमला होने के बाद घायल अहसान को उसके पड़ोसी ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उसे सबसे पहले जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, अहसान की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।



पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा

घटना की सूचना मिलने के बाद वेलकम थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। आरोपियों की तलाश के लिए तकनीकी जानकारी के साथ-साथ फील्ड इन्वेस्टिगेशन भी किया गया। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। 



इसके अलावा धारा 3(5) के तहत समान मंशा के आधार पर भी कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें ट्रेस किया और दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं। उनकी उम्र 14 और 15 साल बताई गई है।


आरोपियों की निशानदेही पर चाकू बरामद

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों ने कथित तौर पर वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किया गया सब्जी काटने वाला चाकू भी बरामद कर लिया गया है।



अब पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के साथ ही यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बिरयानी के स्वाद को लेकर शुरू हुआ विवाद किस तरह इतना बढ़ गया कि मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया।



पुलिस यह भी सत्यापित कर रही है कि विवाद के दौरान वास्तव में क्या-क्या हुआ और हमले की पूरी परिस्थितियां क्या थीं। इस घटना ने एक बार फिर मामूली कहासुनी के हिंसक रूप लेने को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता