ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

दीवारों पर थूकने वालों की अब खैर नहीं! पकड़े गए नौ कर्मचारियों पर 18 हजार जुर्माना

MUZAFFARPUR: सरकारी ऑफिस में दीवार पर थूकने वाले लोग अब सावधान हो जाएं। ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए नगर निगम ने सभी सरकारी दफ्तरों में अभियान शुरू किया है। शनिवार को संयुक्त भवन

दीवारों पर थूकने वालों की अब खैर नहीं! पकड़े गए नौ कर्मचारियों पर 18 हजार जुर्माना
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: सरकारी ऑफिस में दीवार पर थूकने वाले लोग अब सावधान हो जाएं। ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए नगर निगम ने सभी सरकारी दफ्तरों में अभियान शुरू किया है। शनिवार को संयुक्त भवन में इस अभियान को चलाया गया, जिसमें ऑफिस की दीवार पर पान के निशान देखकर सभी कर्मियों के मुँह की जांच की। इस दौरान 9 ऐसे कर्मचारियों को पकड़ा गया, जिनके मुँह में पान या गुटखा पाया गया। ये सभी कर्मचारी अलग-अलग ऑफिस के हैं, जिनपर दो-दो हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।



नगर आयुक्त ने इन कर्मचारियों को जुर्माना की रसीद देने के बाद डीएम को लेटर लिखकर कहा है कि जबतक ये नौ कर्मचारी जुर्माना नहीं भरते हैं तबतक उनकी सैलरी रोक ली जाए। नगर आयुक्त के इस अभियान की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई कर्मी भागे भागे बेसिन की ओर गए और मुँह से पान और गुटखा फेंक दिया। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि जिन कर्मचारियों पर जुर्माना लगाया गया है, उनमें ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अब्दुल मजीद, मनीष कुमार, डीईओ कार्यालय के सहायक राजेश कुमार, आदित्यनाथ कुमार, आदेशपाल शशिकांत चौधरी, ग्रामीण कार्य विभाग पूर्वी के गार्ड शंकर राय, भवन निर्माण विभाग के पत्राचार सहायक संजय कुमार और मनोज कुमार और जिला पशुपालन कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ कुमार शामिल हैं। अब इन सभी कर्मियों को दो-दो हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा, नहीं त इनके वेतन भुगतान में परेशानी हो सकती है।



नगर आयुक्त के अनुसार संयुक्त भवन को तंबाकू निषेध इलाका घोषित किया जा चुका है। अभियान के दौरान ऑफिस में दीवार से लेकर खिड़की तक पान-पुड़िया के निशान पाए गए। इससे सरकारी दफ्तरों की छवि खराब होती है। नगर आयुक्त ने बताया कि फिलहाल ये अभियान जारी रहेगा और कई ऑफिस में जांच की जाएगी। दोषियों पर कारवाई की जाएगी।

टैग्स