ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

Crime in Bihar: खलिहान में सो रहे डीलर की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने सिर को धड़ से अलग किया; इलाके में सनसनी

बिहार के जमुई में अपराधियों ने एक डीलर की बेरहमी से हत्या कर दी. रविवार की सुबह सिर कटा शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

Crime in Bihar
धारदार हथियार से हत्या
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Crime in Bihar: जमुई में रविवार को हत्या की एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया है। बदमाशों ने शनिवारी की देर रात एक शख्स की इतनी बेरहमी से हत्या कर दी कि किसी की भी रूह कांप जाए। अपराधियों ने एक सख्श का सिर धड़ से पूरी तरह से अलग कर दिया है। घटना सिकंदरा प्रखंड के खरडीह गांव के खलिहान की है।


मृतक व्यक्ति की पहचान शिवनंदन महतो के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने खलिहान में ही सोया करता था। शनिवार को भी धान की झड़ाई के बाद वे खलिहान में सोने चले गए थे। सुबह किसी ग्रामीण ने सिरकटी लाश देखकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों द्वारा तुरंत सिकंदरा थाना को इसकी सूचना दी गई। 


सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। इस मामले को लेकर सिकंदरा थानाध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के खलिहान पर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है। मौके पर एसडीपीओ सतीश सुमन भी पहुंच चुके है। उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वॉड और FSL की टीम जांच में जुटी है। 


उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जाएगा। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच के बाद सारी जानकारी साझा की जाएगी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घरवालों ने बताया कि इनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिर इतनी बेरहमी से हत्या करने का कोई कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता