ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

शिवहर में खनन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, 12 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

जब टीम मौके पर पहुंची तो जेसीबी और ट्रैक्टर चालक भाग गए। टीम जब्त किए गए वाहनों की तस्वीरें ले रही थी, तभी 10-12 की संख्या में लोग वहां पहुंचे और हमला कर दिया। टीम के सदस्य किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे।

BIHAR POLICE
पुलिस पर हमला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News: शिवहर के पिपराही थाना क्षेत्र के बेरिया शेरा टोला में खनन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने गई टीम पर 10-12 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।


कैसे हुआ हमला?

खनन विभाग को सूचना मिली थी कि बेरिया शेरा गांव के जंगल में बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन हो रहा है। जब टीम मौके पर पहुंची तो जेसीबी और ट्रैक्टर चालक भाग गए। टीम जब्त किए गए वाहनों की तस्वीरें ले रही थी, तभी 10-12 की संख्या में लोग वहां पहुंचे और हमला कर दिया। टीम के सदस्य किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे।


खनन विभाग के इंस्पेक्टर का बयान

खनन विभाग के इंस्पेक्टर ऋतिक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टीम के पास केवल लाठी थी, जबकि हमलावर लाठी-डंडों से लैस थे। उन्होंने बताया कि घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया गया है और पिपराही थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।


पुलिस का बयान

पिपराही थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भेजी गई, लेकिन मौके पर जेसीबी, ट्रैक्टर या हमलावर नहीं मिले। हालांकि, वीडियो फुटेज के आधार पर जांच जारी है और जल्द ही खनन माफिया पर कार्रवाई की जाएगी।


शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट