ब्रेकिंग
मदरसे में 9 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, गले पर मिले गंभीर निशान; 3 अन्य छात्राओं की हालत नाजुकInstagram पर शुरू हुई दोस्ती, प्यार का झांसा देकर बुलाया... फिर युवक का अपहरण, मांगी 27 लाख की रंगदारीजन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहा था नाबालिग छात्र, घर के पास झगड़ा देखने रुका... तभी सीने में दागी गोलीमेला से दुकान बंद कर लौट रहे दुकानदार की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने पड़ोसी पर जताया शकBihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारमदरसे में 9 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, गले पर मिले गंभीर निशान; 3 अन्य छात्राओं की हालत नाजुकInstagram पर शुरू हुई दोस्ती, प्यार का झांसा देकर बुलाया... फिर युवक का अपहरण, मांगी 27 लाख की रंगदारीजन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहा था नाबालिग छात्र, घर के पास झगड़ा देखने रुका... तभी सीने में दागी गोलीमेला से दुकान बंद कर लौट रहे दुकानदार की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने पड़ोसी पर जताया शकBihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तार

दवा कंपनी के कर्मियों से 4.60 लाख की लूट, पिस्टल के बट से मारकर किया घायल

ROHTAS: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला

दवा कंपनी के कर्मियों से 4.60 लाख की लूट, पिस्टल के बट से मारकर किया घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला सासाराम का है जहां दवा कंपनी के कर्मचारियों से हथियार के बल पर अपराधियों ने 4.60 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना सासाराम के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव की है जहां एक कार से जा रहे दवा कंपनी के कर्मियों के साथ बाइक सवार 3 अपराधियों ने हथियार के बल पर चार लाख 60 हज़ार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। इस दौरान लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने सोनू पासवान नामक एक कर्मी को पिस्टल के बट से हमला कर घायल कर दिया। 


घायल सोनू को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस लूट कांड का शिकार हुए कर्मी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार दिखाकर उनकी गाड़ी को रोका और मारपीट करने लगे। हथियार के बल पर अपराधियों ने 4 लाख 60 हज़ार लूटकर मौके से फरार हो गये। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दवा कंपनी के कर्मियों से पूरी घटना की जानकारी ली जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता