ब्रेकिंग
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦दो निर्दलीय MLC के BJP में शामिल होने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं- जनादेश की पीठ में खंजर भोंका, मनोज झा ने की सदस्यता रद्द करने की मांग✦सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, बिहार कांग्रेस के X हैंडल की हुई जांच; स्पेशल सेल ने जारी किया नोटिस✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं

दारू-गांजा बेचने से मना करने पर पड़ोसी ने कर दी हत्या, लाश को नाले में फेंक कर हुआ फरार

PATNA CITY: बिहार में पूर्ण शराबबंदी करीब 7 साल से लागू है लेकिन आज भी कई इलाके में शराब बेची जा रही है। आए दिन छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद भी हो रही है। इसके

दारू-गांजा बेचने से मना करने पर पड़ोसी ने कर दी हत्या, लाश को नाले में फेंक कर हुआ फरार
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA CITY: बिहार में पूर्ण शराबबंदी करीब 7 साल से लागू है लेकिन आज भी कई इलाके में शराब बेची जा रही है। आए दिन छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद भी हो रही है। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब के साथ-साथ गांजा, स्मैक, हिराईन, इंजेक्शन सहित कई नशे के कारोबार इलाके में फल-फूल रहा है लेकिन इसकी भनक पुलिस को भी नहीं है।


 ताजा मामला पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र का है जहां दाऊद बिगहा मोहल्ले में सरेआम शराब और गांजा की बिक्री हो रही थी लेकिन इसका पता स्थानीय पुलिस को भी नहीं थी। समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो शायद एक किशोर की हत्या नहीं होती। गांजा और शराब बेचने से मना करने पर धंधेबाज ने पड़ोसी के 15 साल के बेटे की निर्मम हत्या कर दी और शव नाले में फेंक कर फरार हो गया। 


पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के दाऊद बिगहा मोहल्ले में बुधवार की देर रात एक युवक की हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद लाश को नाली में फेंक दिया गया। नाली से शव मिलने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। मृतक की पहचान 15 वर्षीय सागर कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजा। वही घटनास्थल पर डॉग स्क्वायर्ड की टीम को भी बुलाया गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक सागर के भाई सन्नी राज ने बताया कि इलाके में बुधवार को एक बुजुर्ग का देहांत हो गया था। उनके दाह संस्कार में वो गये हुए थे। 


उसी समय से उनका भाई 15 वर्षीय सागर लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। बात में पता चला कि उनका गोतिया श्रवण कुमार ने ही सागर की हत्या करके लाश को अपने गोशाला में रखे हुआ था। जब इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो आनन-फानन में थाने में शिकायत करने पहुंच गये तभी पुलिस की डर के कारण उनका गोतिया श्रवण कुमार ने शव को नाली में डाल दिया और मौके से फरार हो गया। 


मृतक के भाई सन्नी राज ने बताया कि श्रवण कुमार उनके परिवार के सदस्य है उनका गोतिया है लेकिन वो दारू और गांजा बेचता है हम लोग उसे मना करते थे कि दारू और गांजा मत बेचो कोई और धंधा करो लेकिन उसके कानों पर जू तक नहीं रेंगता था उल्टे वह हमलोगों से झगड़ा कर लेता था। हमलोग श्रवण को मना किये थे कि ऐसा मत करो परिवार का नाम बदनाम हो रहा है। हमारे समझाने का अंजाम उसने इस तरह से दिया। 


श्रवण कुमार अपराधी किस्म का व्यक्ति है हमारी बातें उसे ऐसी चुभी की उसी का बदला लेने के लिए उसने मेरा भाई सागर की हत्या नशे की हालत में कर दिया और शव को नाली में फेंक दिया। परिजनों ने थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। हत्या के आरोपी श्रवण की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता