ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

दारोगा से 5 लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर ईंट और पत्थरों से घर पर किया हमला

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अपराधी बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने किसी आम आम आदमी क

दारोगा से 5 लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर ईंट और पत्थरों से घर पर किया हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अपराधी बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने किसी आम आम आदमी को नहीं बल्कि दारोगा को अपना निशाना बनाया है। 


मामला सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 स्थित अली रोड का है। जहां रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने एक दारोगा के घर पर हमला बोल दिया। दारोगा सीवान में तैनात अमरेंद्र कुमार हैं जिनका घर सहरसा में हैं। जिनसे अपराधियों ने पांच लाख की रंगदारी मांगी है।


रंगदारी नही देने पर करीब एक दर्जन की संख्यां में आए बदमाशों ने दारोगा अमरेंद्र कुमार के घर पर जमकर ईंट पत्थर बरसाए। इस दौरान बदमाशों ने घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। हालांकि बदमाशों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे अपराधी पहले घर के दरवाजे पर आते हैं इनमें से कुछ लोगों का चेहरा कपड़े से ढका हुआ है। 


सभी बदमाश पहले घर के मेन गेट को तोड़ने की कोशिश करते हैं और फिर गेट नहीं खुलने पर घर पर ईंट पत्थर बरसाने लगते हैं। दारोगा के बेटे ने बताया कि मोहल्ले के ही मो.लाल मियां नामक व्यक्ति 5 लाख रुपये बतौर रंगदारी की मांग कर रहा है। रंगदारी नहीं देने पर घर खाली करने की बात कर रहा है। घर में दारोगा अमरेंद्र कुमार की पत्नी और बेटा रहता है। दारोगा अमरेंद्र सीवान में ड्यूटी तैनात हैं इसलिए वही रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है।