ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Crime News: सरकारी स्कूल की रसोइया ने प्रिंसिपल पर लगाया रेप का आरोप, पुलिस ने किया अरेस्ट

Bihar Crime News: दरभंगा में सरकारी स्कूल की रसोइया ने प्रिंसिपल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। एफआईआर दर्ज, आरोपी गिरफ्तार और न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल की रसोइया ने प्रिंसिपल चंद्रशेखर ठाकुर पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने 28 नवंबर को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।


पीड़िता ने बताया कि प्रिंसिपल पहले भी उसके साथ अश्लील हरकतें करता था, जिसका वह विरोध करती थी। 18 नवंबर को दोपहर 1 बजे प्रिंसिपल ने स्कूल के काम का बहाना बनाकर उसे अपने घर बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो आरोपी ने घर का गेट बंद कर दिया, उसका मुंह बांध दिया और जबरन दुष्कर्म किया।


घटना के बाद प्रिंसिपल ने धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो पूरे परिवार की हत्या करवा देगा। डर के कारण पीड़िता चुप रही। 27 नवंबर को प्रिंसिपल ने उसे दरभंगा के एक होटल में चलने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। 


इसके बाद आरोपी ने खुद ही घटना की जानकारी पीड़िता के पति को दे दी, जो दिल्ली में रहकर काम करते हैं। पति ने फोन पर पूरी बात बताई, जिससे पीड़िता बेहद परेशान हो गई और 28 नवंबर को थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।


थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पीड़िता पुलिस अभिरक्षा में है। महिला मेडिकल जांच के लिए तैयार नहीं है, लेकिन कल कोर्ट में उसका 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा और उसके बाद मेडिकल जांच करवाने का प्रयास किया जाएगा।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता