ब्रेकिंग
सिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलान

दरभंगा: शराब धंधेबाजों ने पुलिस पर किया हमला, थानाध्यक्ष सहित 6 पुलिसकर्मी घायल

DARBHANGA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब माफिया अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और पुलिस द्वारा ऐसा करने से रोके जाने पर उन पर हमला कर रहे हैं। ताजा मामला

दरभंगा: शराब धंधेबाजों ने पुलिस पर किया हमला, थानाध्यक्ष सहित 6 पुलिसकर्मी घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब माफिया अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और पुलिस द्वारा ऐसा करने से रोके जाने पर उन पर हमला कर रहे हैं। ताजा मामला दरभंगा का है जहां शराब माफिया ने पुलिस पर हमला बोला। 


गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के बाद पुलिस जब छापेमारी करने गयी तब शराब के धंधेबाजों ने सिमरी थाना की पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें थानाध्यक्ष सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गये। इस दौरान पुलिस का गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंची और शराब के साथ पांच धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। 


बताया जाता है कि गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष हरिकिशोर यादव सदल सढ़वाड़ा गांव में छापेमारी करने गयी थी। जहां धंधेबाजों ने लाठी-डंडा,रॉड से हमला कर दिया। जिसमें थानाध्यक्ष का सिर फट गया। जबकि सहायक दारोगा अजीत कुमार, बैधनाथ प्रसाद, पुलिस बल शिव प्रसाद, मनोज कुमार, रामअशीष यादव घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सिंहवाड़ा में भर्ती कराया गया है।


बताया जाता है कि पुलिस जब धंधेबाज को शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार कर थाना ले जा रही थी तभी सढ़वाड़ा चौक के पास उसके कई साथी बाइक से पहुंच गये और पुलिस को चारों ओर से घेर लिया। धंधेबाज को निर्दोष बताकर गाड़ी से नीचे उतारने की कोशिश करने लगे। इस दौरान पुलिस वालों से राइफल छीनने की कोशिश की गयी। इसके बाद जानलेवा हमला भी किया गया।


 घटना में शामिल पुलकित सहनी, संतोष सहनी, अमीत कुमार सहनी, राम दिनेश सहनी और बलिराम सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में पुलिस ने पूर्व सरपंच राजेश चौधरी, जयलाल सहनी, छोटे लाल सहनी, विशेष सहनी, राम किशोर सहनी, सुनील सहनी, सकिन्द्र सहनी सहित अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गयी है। पुलिस अन्य लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालने में जुटी है। मामले में धंधेबाज देवेंद्र सहनी और जब्त बाइक मालिक पर अलग से प्राथमिकी दर्ज की है।

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT

FirstBihar संवाददाता