ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

ये कैसी शराबबंदी? ताबूत के बाद कब्रिस्तान में मिली शराब, बिहार के शराब माफिया ने कब्र को बना डाला गोदाम

DARBHANGA: पिछले 6 साल बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। इसके बावजूद शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन शराब तस्करी का नया तरीका इजाद करने में लगे रहते हैं। कभी वा

ये कैसी शराबबंदी? ताबूत के बाद कब्रिस्तान में मिली शराब, बिहार के शराब माफिया ने कब्र को बना डाला गोदाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: पिछले 6 साल बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। इसके बावजूद शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन शराब तस्करी का नया तरीका इजाद करने में लगे रहते हैं। कभी वाहनों में तहखाना बना डालते है तो कभी गैस सिडेंलर और डीजे साउंड बॉक्स में शराब रखकर तस्करी करते है। शराब की तस्करी के लिए शव वाहन में रखे ताबूत का भी इस्तेमाल करते हैं। 


ताबूत में शराब की खेप रखने का मामला पिछले दिनों नालंदा से सामने आया है। इस बार दरभंगा से एक और मामला सामने आया है। शराब तस्करों ने कब्रिस्तान को भी नहीं छोड़ा। कब्रिस्तान में शराब माफिया ने गोदाम तक बना डाला। कब्रिस्तान से शराब की बड़ी खेप मिलने से पुलिस भी हैरान रह गयी। 


कब्रिस्तान से बरामद शराब नेपाल से लाया गया था। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर इलाका स्थित एक कब्रिस्तान में इन शराब की बोतलों को छिपाकर रखा गया था। कब्रिस्तान को खोदकर बने गोदाम से पुलिस ने 300 से ज्यादा शराब की बोतलें बरामद किया है। लेकिन शराब तस्करों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।