ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

शराब से भरी कार गड्ढे में गिरी, बोतल लूटने के लिए पानी में कूदे कई लोग, पुलिस को मिली बस थोड़ी सी शराब, देखें लाइव वीडियो

DARBHANGA : बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद भी शराब का धंधा धड़ल्ले से किया अजा रहा है. दरभंगा जिले से एक ऐसी हास्यास्पद खबर सामने आई है. जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. दरअ

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DARBHANGA : बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद भी शराब का धंधा धड़ल्ले से किया अजा रहा है. दरभंगा जिले से एक ऐसी हास्यास्पद खबर सामने आई है. जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. दरअसल एक कार से भारी मात्रा तस्करी की जा रही थी. इतने में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. गाड़ी सड़क किनारे पानी के गड्ढे में पलट गई. घटना की खबर मिलते ही फौरन ग्रामीण वहां पहुंचे. उन्होंने देखा कि गाड़ी में से ड्राइवर फरार हो गया है. जैसे ही ग्रामीणों को पता चला कि कार में शराब लोड किया हुआ है. गांव वाले टूट पड़े. बोरी की बोरी शराब देखते ही देखते गांव वाले लूटकर भाग निकले. 

घटना दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना इलाके की है. जहां जयंतीपुर के पास एक कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे एक गड्ढे में जा गिरी. कार के अंदर भारी मात्रा में शराब लादा हुआ था. जैसे ही स्थनीय लोगों को इस बात की भनक लगी. उन्होंने लूट मचा दी. कई लोग शराब लूटने के लिए पानी में कूद गए. कोई शख्स कार का दरवाजा तोड़कर शराब निकाल रहा था तो कोई व्यक्ति कार की खिड़की तोड़कर शराब की पेटियां निकालने में लगा हुआ था. इतने में किसी ने इस पूरी घटना को मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर उपलोड कर दिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.


जब पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तो पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने कार को पानी से बरामद कर उसे अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने जब कार की छानबीन शुरू की तो पुलिसवालों को मजह 10 बोतल नेपाली शराब हाथ लगी. बेनीपुर डीएसपी उमेशवर चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है. बेनीपुर के जयन्तीपुर गांव के पासवान नाम के व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कराइ गई है. उन्होंने कहा कि शराब लूटते हुए दिखाई दे रहे स्थानीय लोगों को चिन्हित कर उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी. 


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता