ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : शादी का झांसा देकर ऑटो ड्राइवर ने बनाया शारीरिक संबंध, लड़की के प्रेग्नेंट होने पर किया इंकार

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक ऑटो चालक ने कई महीनों तक 16 साल की लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बन

बिहार : शादी का झांसा देकर ऑटो ड्राइवर ने बनाया शारीरिक संबंध, लड़की के प्रेग्नेंट होने पर किया इंकार
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक ऑटो चालक ने कई महीनों तक 16 साल की लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और बाद में गर्भवती होने पर शादी से इंकार कर दिया. इस घटना के बाद पीड़िता ने महिला थाने में केस दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.


मामला हायाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां महिला थाने में एक 16 साल की लड़की के द्वारा शादी का झांसा देकर कई महीनों तक यौन शोषण कर संबंध बनाने का मामला दर्ज कराया गया है. पीड़िता ने हथौड़ी कोठी रटौली गांव निवासी मोहम्मद मंजूर के बेटे मोहम्मद जुबेर को आरोपी बताया है.


बताया जाता है कि नाबालिग लड़की की मां सब्जी का कारोबार करती है. उसी दौरान लड़की और टेंपो चालक मोहम्मद जुबेर का आपस में परिचय हुआ. फिर मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुआ. कुछ दिनों तक मोबाइल पर बात होती रही. इसी बीच बीते 1 जनवरी को जुबेर ने किशोरी को मिलने के लिए बुलाया. नहीं आने पर 2 जनवरी को उसने किशोरी के पास आकर धमकी दिया कि यदि नहीं मिलोगी तो मोबाइल पर बात करने की जानकारी सब लोगों को दे देगा. 


दर से लड़की जुबेर से मिलने गई तो उसने बताया कि वह उससे शादी करेगा. दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनने लगा. इसी बीच नाबालिग किशोरी गर्भवती हो गई. इसकी जानकारी जब उसने जुबेर को दी तो उसने सीधा शादी करने से मना कर दिया. जिसके बाद उसने थाने में पहुंचकर मदद की गुहार लगाई. 

टैग्स