ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

BPSC पास शिक्षिका के साथ भागा महिला सिपाही का पति, दो साल की बेटी का पिता अब मांग रहा तलाक

DARBHANGA: कहते हैं प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है। जब किसी को प्यार होता है तो उसे ना तो कुछ दिखाई देता है और ना ही कोई सुनाई ही देता है। कब किस पर दिल आ जाये यह कहना मुश्क

 BPSC पास शिक्षिका के साथ भागा महिला सिपाही का पति, दो साल की बेटी का पिता अब मांग रहा तलाक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: कहते हैं प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है। जब किसी को प्यार होता है तो उसे ना तो कुछ दिखाई देता है और ना ही कोई सुनाई ही देता है। कब किस पर दिल आ जाये यह कहना मुश्किल होता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के दरभंगा जिले में सामने आया है जहां एक महिला सिपाही के पति से बीपीएससी पास शिक्षिका को प्यार हो गया। 


बात यहां तक पहुंच गयी कि बीपीएससी शिक्षिका अब उसके साथ रहने की जिद्द पर अड़ गयी और महिला सिपाही के पति और वो दोनों घर से फरार हो गये। जिसके बाद महिला सिपाही ने जब अपने पति को फोन किया तो वह तलाक मांगने लगा। कहने लगा कि बाकि जिन्दगी बीपीएससी पास टीचर के साथ गुजारेंगे। पति के इतना कहते ही वह लहेरियासराय थाने पहुंच गयी। महिला सिपाही ने थाने में दिये आवेदन में कहा है कि दो साल की बेटी और पति के साथ वह सैदनगर इलाके में रेंट पर खुशी पूर्वक रहती थी। 


वाराणसी की रहने वाली महिला सिपाही के गांव की एक लड़की बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा देने आई थी। वह उसी के घर पर ठहरी हुई थी। महिला सिपाही के घर पर रहकर परीक्षा दी और बीपीएससी टीचर बन गयी और मध्य विद्यालय में उसकी दरभंगा में ही तैनाती हो गयी। वह महिला सिपाही के घर पर पिछले एक महीने से रह रही थी। इसी दौरान बीपीएससी पास महिला टीचर को महिला सिपाही के पति से प्यार हो गया। जिसके बाद पति के साथ-साथ महिला टीचर भी अचानक गायब हो गयी। 


जब महिला सिपाही ने पति को फोन लगाया तो पति ने कहा कि अब वो महिला टीचर के साथ ही रहेंगे। वो अपना दिल दे बैठे हैं अब पत्नी बनाना चाहते हैं। इसलिए पति ने कहा कि तुम जल्द से जल्द मुझे तलाक दे दो हम इस महिला के साथ बाकि जिन्दगी गुजारेंगे। महिला सिपाही ने बताया कि शिक्षिका और उसके पिता भी तलाक देने की धमकी दे रहे है।


 ऐसे में दो साल की बेटी को लेकर वो कहां भटकेगी। दो साल की बेटी होने के बाद तलाक की बात कही जा रही है जो कही से भी उचित नहीं है। उसका कहना है अपने घर में गांव की लड़की को आश्रय देने की सजा इस तरह मिलेगी कभी सोचा भी नहीं था कि जिसको घर में रखे वही घर को बर्बाद कर देगी। महिला सिपाही की शिकायत के बाद लहेरियासराय थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मामला सामने आने के बाद इलाके के लोग भी हैरान हैं।