ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

प्रेम प्रसंग में आशिक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

DARBHANGA : इस वक़्त की बड़ी खबर दरभंगा जिले से सामने आ रही है जहां कुछ हथियारबंद अपराधियों ने प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक को गोली मार दी है. गोली लगने के बाद युवक की स्थि

प्रेम प्रसंग में आशिक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : इस वक़्त की बड़ी खबर दरभंगा जिले से सामने आ रही है जहां कुछ हथियारबंद अपराधियों ने प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक को गोली मार दी है. गोली लगने के बाद युवक की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है जिसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया गया है. घटना लहरिया सराय थाना क्षेत्र के राहमगंज मोहल्ला की बताई जा रही है. 


जानकारी के अनुसार घायल युवक के परिजनों ने बताया कि प्रेम प्रसंग के मामले में युवक को गोली मारी गई है. युवक का पड़ोस की ही एक लड़की के साथ अफेयर चल रहा था जिसको लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने पहले तो आकर युवक को धमकाया और आज अचानक से आकर गोली मार दी. 


जिस व्यक्ति ने युवक को गोली मारी, उसने मास्क और हेलमेट पहना हुआ था. चेहरा छिपा होने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी है. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता