ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

NIA की 7 सदस्यीय टीम पहुंची दरभंगा स्टेशन, पार्सल ब्लास्ट मामले से जुड़े गवाहों का दर्ज किया जा रहा बयान

DARBHANGA: 17 जून को दरभंगा रेलवे स्टेशन पर हुए पार्सल ब्लास्ट मामले की जांच का जिम्मा एनआईए ने अपने हाथ में लिया है। 25 जून को एनआईए की टीम पहली बार मामले की जांच करने दरभंगा

NIA की 7 सदस्यीय टीम पहुंची दरभंगा स्टेशन, पार्सल ब्लास्ट मामले से जुड़े गवाहों का दर्ज किया जा रहा बयान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: 17 जून को दरभंगा रेलवे स्टेशन पर हुए पार्सल ब्लास्ट मामले की जांच का जिम्मा एनआईए ने अपने हाथ में लिया है। 25 जून को एनआईए की टीम पहली बार मामले की जांच करने दरभंगा स्टेशन पहुंची थी और इस मामले की जांच शुरू की थी । उसके बाद आज सोमवार को एनआईए की 7 सदस्यीय टीम दरभंगा स्टेशन पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। 


बताया जाता है कि एनआईए की सात सदस्यीय टीम प्लेटफार्म नंबर एक पर हुए ब्लास्ट के वक्त मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों, दुकानदारों व दूसरे अन्य लोगों का बयान दर्ज कर रही है। टीम के साथ दरभंगा स्टेशन पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी भी मौजूद हैं। इस मामले के जांच कर रहे दरभंगा जीआरपी प्रभारी हारून रशीद भी अपनी गवाही दर्ज करा रहे हैं। हालांकि इस मामले में एनआईए या दरभंगा स्टेशन पर मौजूद पुलिस के किसी भी अधिकारी ने मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी है।