ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

नल-जल योजना की हकीकत बताना एक बुजुर्ग को पड़ गया भारी, मुखिया ने समर्थकों के साथ मिलकर कर दी पिटाई

DARBHANGA: हर घर नल का जल योजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिसके जरिये हर घर में पीने का जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। दरभंगा में एक बुजुर्ग को इसकी हक

नल-जल योजना की हकीकत बताना एक बुजुर्ग को पड़ गया भारी, मुखिया ने समर्थकों के साथ मिलकर कर दी पिटाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: हर घर नल का जल योजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिसके जरिये हर घर में पीने का जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। दरभंगा में एक बुजुर्ग को इसकी हकीकत डीएम साहब को बताना काफी भारी पड़ गया। इस बात से गुस्साएं मुखिया ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर बुजुर्ग की सरेआम पिटाई कर दी। मुखिया ने उसकी उम्र का भी ख्याल नहीं रखा और बुजुर्ग पर टूट पड़े। लात-घूसे से बुजुर्ग की पिटाई की गयी। 


बुजुर्ग का कसुर सिर्फ इतना था कि उसे सच कहा था कि उनके घर में अभी तक नल जल का कनेक्शन नहीं लगा है। जिसके कारण परिवार वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उसकी शिकायत सुनने के बाद डीएम साहब ने कहा था कि जल्द ही आपके घर में पानी का कनेक्शन लगेगा। इतना कहकर डीएम साहब वहां से चले गये लेकिन उनके जाने के बाद गुस्साएं मुखिया राजकुमार ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर बुजुर्ग सुरेंद्र चौधरी की बेरहमी से पिटाई कर दी। 


पीड़ित ने बताया कि घटना 14 जून की है जब डीएम राजीव रौशन हायाघाट प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत में सरकारी योजनाओं का जायजा लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने पूछा था कि बाबा कोई दिक्कत तो नहीं है ना? जिसके बाद उन्हें यह बताया था कि मेरे घर में नल जल का कनेक्शन नहीं लगा है। पानी नहीं रहने से बहुत दिक्कत होती है। यह बात मुखिया राजकुमार को नागवार गुजरा और डीएम साहब के जाते ही वे अपने समर्थकों के साथ उन पर टूट पड़े। 


62 वर्षीय पीड़ित सुरेंद्र चौधरी ने मुखिया समेत 3 लोगों के खिलाफ हायाघाट थाने में केस दर्ज कराया और कार्रवाई की मांग की। अब सुरेंद्र चौधरी की मुखिया के द्वारा पिटाई किये जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुट गयी है। हालांकि आरोपी मुखिया और उनके समर्थकों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। सुरेंद्र चौधरी को सच बोलने की सजा मुखिया ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर दी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।   

संबंधित खबरें