ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

मुकेश सहनी के पिता की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने: पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को दिया गया अंजाम! फरसा लेकर घर में घुसते दिखे बदमाश

DARBHANGA: वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की रात बेरहमी से हत्या कर दी थी। मंगलवार की सुबह जीतन सहनी का शव उनके कमरे से क्षत-विक्षत

मुकेश सहनी के पिता की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने: पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को दिया गया अंजाम! फरसा लेकर घर में घुसते दिखे बदमाश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DARBHANGA: वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की रात बेरहमी से हत्या कर दी थी। मंगलवार की सुबह जीतन सहनी का शव उनके कमरे से क्षत-विक्षत हालत में मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। इस जघन्य हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें दर्जनों लड़के हाथों में धारदार हथियार लेकर वारदात को अंजाम देने के लिए जीतन सहनी के घर के बाहर मौजूद दिखे हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


सीसीटीवी फुटेज में कई लड़के मुकेश सहनी के घर में घुसते हुए नज़र आ रहे हैं। सभी के हाथों में धारदार हथियार मौजूद है। इनमे से एक लड़के के हाथ में धारदार फरसा है, जिसे वह बार बार सड़क पर रगड़कर धार देने की कोशिश कर रहा है। दर्जन भर लड़के जीतन सहनी के घर जाने वाली सड़क पर देर रात चहलकदमी करते नजर आ रहे हैं। इनमें से कुछ लड़के घर की तरफ जाते हैं और फिर कुछ ही मिनट में वापस आ जाते हैं।


यह सीसीटीवी फुटेज 10 जुलाई का है और जीतन मांझी की हत्या 15 जुलाई की रात को हुई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बीते 10 जुलाई को जीतन सहनी की हत्या की प्लानिंग थी लेकिन किसी कारण से उस दिन हत्यारे अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो सके थे और आखिरकार 15 जुलाई की रात इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दे दिया गया। पुलिस ने चार लड़कों को घर के भीतर जाने की बात कही है।


दरभंगा पुलिस ने बताया गया है कि मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के घर के पास लगे सीसीपीवी से प्राप्त फुटेज में यह देखा गया कि रात 10.30 - 11:00 बजे के बीच 4 लोग घर के अंदर प्रवेश किये और कुछ देर घर के अंदर रहने के बाद बाहर निकल गए।पुलिस ने कहा है कि इन लोगों को चिन्हित कर डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। इनके मोबाइल डिटेल, पूर्व की हिस्ट्री, मृतक के साथ लेनदेन, देर रात्रि में घर मे जाने का कारण आदि बिंदुओ पर इन लोगों से पूछताछ के साथ-साथ अन्य लोगों से भी इन लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।


पुलिस के मुताबिक, अभी तक की जांच में यह पाया गया है कि इनमें दो लोगों ने मृतक से ब्याज पर पैसा उधार लिया था, तथा इनमें से एक संदिग्ध ने अपनी मोटरसाइकिल भी मृतक के पास लोन की सिक्युरिटी के रूप में रखी हुई थी जिसे छुड़ाने की बात करने ये लोग रात में गए थे।इनमें दो लोगों के साथ मृतक की दो दिन पहले कहा सुनी भी हुई थी, जिसमे दोनों संदिग्ध को सबक सिखाने की धमकी दी थी। फिलहाल कई बिंदुओं पर जांच जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता