ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

लापरवाह दारोगा और होमगार्ड जवान पर दरभंगा SSP ने की कार्रवाई, कैदी को छोड़कर बना रहे थे खैनी

DARBHANGA: दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की है। दारोगा और होमगार्ड के जवान को शराब पीने के आरोप में जेल में बंद एक कैदी को कोर्ट

लापरवाह दारोगा और होमगार्ड जवान पर दरभंगा SSP ने की कार्रवाई, कैदी को छोड़कर बना रहे थे खैनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की है। दारोगा और होमगार्ड के जवान को शराब पीने के आरोप में जेल में बंद एक कैदी को कोर्ट में पेश करने की जिम्मेदारी दी गयी थी। हाथ में हथकड़ी लगाकर कोर्ट में पेशी के लिए कैदी को लाया गया था। लेकिन इससे पहले चाय की दुकान पर चाय पीने चले गये। चाय पीने के बाद दारोगा खैनी रगड़ने लगे। 


इस दौरान उसने कैदी की हथकड़ी की रस्सी अपने हाथ से छोड़ दिया था और खैनी खाने लगा। तभी किसी ने वीडियो बना लिया। लेकिन जब इस वीडियो पर दरभंगा एसएसपी की नजर गई तो उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्य में लापरवाही बरतने वाले दारोगा सरयुग प्रसाद सिंह को सस्पेंड कर दिया वही होमगार्ड के जवान अनिल कुमार को तीन महीने के लिए बिठा दिया। होमगार्ड जवान को तीन महीने तक ड्यूटी पर नहीं रखने की अनुशंसा की गई। एसएसपी ने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। यदि फिर कोई पुलिस कर्मी काम में लापरवाही करता पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। 




टैग्स