ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कुदाल से काटकर पत्नी की हत्या के बाद पति ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

DARBHANGA: पारिवारिक विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी को कुदाल से काटकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद पति ने उसी कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके

कुदाल से काटकर पत्नी की हत्या के बाद पति ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: पारिवारिक विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी को कुदाल से काटकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद पति ने उसी कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के उसरी पंचायत के अरगा गांव की है। इस बात की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी। 


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय कुसुम लाल मंडल अपनी पत्नी 50 वर्षीय पत्नी विमला देवी के साथ अगरा स्थित अपने आवास पर रहते थे। कुछ दिन पहले कुसुम लाल मंडल को पैरालाइसिस अटैक आया था। जिसके बाद उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। आज किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ गयी कि कुसुम लाल मंडल ने कुदाल से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। जिसके बाद वह खुद भी गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 


इस संबंध में बिरौल के डीएसपी मनीषचंद्र चौधरी ने कहा कि बिरौल के अरगा गांव में कुसुम लाल मंडल नाम के व्यक्ति ने कुदाल से काटकर पहले अपने पत्नी की हत्या कर दी है। उसके बाद वो खुद अपने ही घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस मामले एफएसएल की को मुजफ्फरपुर से बुलाया गया है। फिलहाल गाँव के लोगो ने बताया कि कुसुम लाल मंडल कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वो काफी डिप्रेस्ड दिख रहे थे। एफएसएल की जांच रिपोर्ट आने पर ही स्थिति कुछ स्पस्ट हो पाएगी।


बताते चले कि मृतक कुसुम लाल मंडल के दो पुत्र है। बड़ा बेटा धर्मेंद्र कुमार सीतामढ़ी में बिहार पुलिस के कांस्टेबल के पोस्ट पर कार्यरत है जबकि छोटा बेटा रविन्द्र कुमार समस्तीपुर में रहकर पढ़ाई करता है। वही सूचना मिलने के बाद बड़ा और छोटा बेटा दोनों घर पहुँच चुके है। वही दरभंगा पुलिस ने इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। मुजफ्फरपुर से FSL की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।