ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

डॉक्टर ने लड़की को छेड़ा, बंद कमरे में की अश्लील हरकत, पीड़िता ने सबके सामने चप्पल से पीटा

DARBHANGA : जिले के केवटी थाना इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक डॉक्टर ने लड़की के साथ अपने क्लिनिक में जबरदस्ती करने की कोशिश की. डॉक्टर

 डॉक्टर ने लड़की को छेड़ा, बंद कमरे में की अश्लील हरकत, पीड़िता ने सबके सामने चप्पल से पीटा
First Bihar
3 मिनट

DARBHANGA : जिले के केवटी थाना इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक डॉक्टर ने लड़की के साथ अपने क्लिनिक में जबरदस्ती करने की कोशिश की. डॉक्टर के इस हरकत के कारण पीड़िता ने उसे चप्पल से खूब पीटा. वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया, जो सामने आया है. वीडियो में लड़की डॉक्टर को पीटते हुए दिख रही है.


घटना दरभंगा के केवटी थाना की है, जहां केवटी पीएचसी में कार्यरत डॉ. रंजन को केवटी पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि केवटी पीएचसी में कार्यरत नेत्र विभाग के डॉ रंजन अपना एक प्राइवेट क्लिनिक भी चलाता है. उनके ऊपर उनके यहां काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने बंद कमरे में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए चप्पल से पिटाई कर दी.


पीड़िता का कहना है कि 2 महीने से वह आरोपी डॉक्टर रंजन के क्लिनिक में काम कर रही है. डॉक्टर उसके साथ अक्सर गलत तरीके से स्पर्श करता है. वह बार-बार अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर गलत काम करने की कोशिश करता था. कमरे का दरवाजा बंद कर अश्ली हरकत करने की कोशिश करता है. रविवार को भी डॉक्टर ने ऐसा ही करने की कोशिश की लेकिन पीड़िता चिल्लाने लगी. जिसके आड़ वहां आसपास मौजूद एकत्रित हो गए.


 डॉक्टर ने लड़की को छेड़ा, बंद कमरे में की अश्लील हरकत, पीड़िता ने सबके सामने चप्पल से पीटा

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डॉ रंजन की सहायिका छेड़खानी का आरोप लगाते हुए डॉक्टर साहब की चप्पल से पिटाई कर रही है. इस मामले में आरोपी डॉ रंजन ने छेड़खानी के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि मैंने नौकरी दिलाने के नाम पर तीस हजार रुपया लिया था. लेकिन मैंने इसके साथ किसी प्रकार की छेड़खानी नही की है.


 डॉक्टर ने लड़की को छेड़ा, बंद कमरे में की अश्लील हरकत, पीड़िता ने सबके सामने चप्पल से पीटा



टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता