ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

DMCH दरभंगा से शराब की बोतलें बरामद, पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

DARBHANGA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। लेकिन बिहार के दरभंगा जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने कानून की पोल खोलकर रख दी है। शहर के सबसे बड़े अस्पताल डीएमसीएच के परिसर में शराब बरामद हुई है। मामल

DMCH दरभंगा से शराब की बोतलें बरामद, पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। लेकिन बिहार के दरभंगा जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने कानून की पोल खोलकर रख दी है। शहर के सबसे बड़े अस्पताल डीएमसीएच के परिसर में शराब बरामद हुई है। मामला हैरान करने वाला इसलिए है क्योंकि शराब की बोतलें बॉयज हॉस्टल की मेस से बरामद की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 




सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और फिर छापेमारी शुरू की गई। इसी दौरान डीएमसीएच के एमडीएच बॉयज हॉस्टल से सटे मेस में विदेशी शराब की 27 बोतल बरामद की गई। कारवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को धर-दबोचा। दोनों लोग शराब के कारोबारी बताए जा रहे हैं, जिनकी पहचान  बहादुरपुर थानाक्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले मेस संचालक सुरेश मंडल और उसके पुत्र विक्की मंडल के रूप में की गई है। 





इस खबर को सुनकर लोग काफी हैरान हैं। उनका कहना है कि अगर बिहार के डॉक्टर्स ही चोरी छिपे शराब पिएंगे तो अन्य लोगों का क्या होगा। इस खबर ने सरकार के सभी दावों की पोल खोलकर रख दी है। 


टैग्स