ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

दिल्ली से गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर समस्तीपुर से दो लुटेरे गिरफ्तार, 1287 ग्राम सोना बरामद, STF और दरभंगा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

DARBHANGA: 5 करोड़ की सोना लूटकांड मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली से गिरफ्तार लूटेरों की निशानदेही पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए

दिल्ली से गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर समस्तीपुर से दो लुटेरे गिरफ्तार, 1287 ग्राम सोना बरामद, STF और दरभंगा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Santosh Singh
2 मिनट



DARBHANGA: 5 करोड़ की सोना लूटकांड मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली से गिरफ्तार लूटेरों की निशानदेही पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर से दो अपराधियों को धड़ दबोचा। इन अपराधियों के पास से पुलिस ने 1287 ग्राम सोना बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों का नाम विकास कुमार और रेहान साह बताया जा रहा है जो समस्तीपुर के दलसिंहसराय का रहने वाला है। 


गौरतलब है कि 9 दिसंबर 2020 को नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित अलंकार ज्वेलर्स में अपराधियों ने दिनदहाड़े 5 करोड़ की सोने की लूट की थी। इस मामले में दरभंगा पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई की जिसमें अबतक 26 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही 2759 ग्राम सोना, 71 पीस हीरा लगा सोना, 30 लाख 89 हजार 500 कैश, 2 देसी कट्टा, 4 कारतूस, 200 ग्राम गांजा, 20 पत्ता नशे की गोली, मोबाईल और घटना में प्रयोग किए गए बाइक बरामद हो चुका है।


 इस कांड में शेष बचे सोना और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी थी तभी अनुसंधान के क्रम में पता चला कि इस लूटकांड में गोलू और प्रिंस भी शामिल है जो नाम बदलकर दिल्ली में छिपा बैठा है। पुलिस और एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली के बादली से दोनों को गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर समस्तीपुर के विकास और रेहान को गिरफ्तार किया गया है दोनों के पास से 1287 ग्राम सोना बरामद किया गया। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। दरभंगा एसपी बाबू राम ने बताया कि बहुचर्चित सोना लूटकांड मामले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी और शेष बचे सोने की बरमदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।    

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता