ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

दरभंगा : तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर, मामले ने पकड़ा तूल

DARBHANGA : दरभंगा के जीएम रोड में बीते दिनों भू-माफिया द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों की जलाकर हत्या करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस तिहरे हत्याकांड की जहां विभिन्न सामाज

दरभंगा : तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर, मामले ने पकड़ा तूल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DARBHANGA : दरभंगा के जीएम रोड में बीते दिनों भू-माफिया द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों की जलाकर हत्या करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस तिहरे हत्याकांड की जहां विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने निंदा की है। वहीं गुरुवार को घटना के विरोध में मिथिला राज्य निर्माण सेना के सदस्यों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।


जीएम रोड स्थित सुमन जी चौक पर मिथिला राज्य निर्माण सेना के सदस्यों ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सदस्यों का कहना था कि पुलिस की मिलीभगत से इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। संघ के सदस्यों ने कहा है कि जबतक घटना के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती उनका आंदोलन जारी रहेगा।


मिथिला राज्य निर्माण सेना के सदस्यों ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा देने के साथ ही परिवार की एकमात्र जीवित सदस्य निक्की को सरकारी नौकरी दी जाए। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजेश झा ने मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस अनिश्चितकालीन धरना में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजेश झा के साथ अभय झा नुनु, आनंद ठाकुर, रचना झा, दिलीप झा, गूंजेश कुमार, विक्रम विक्की, अरविंद अरुण समेत सैकड़ों की संख्या में लोग भाग ले रहे हैं।


गौरतलब है कि बीते 10 फरवरी को आरोपी भू-माफिया दरभंगा के गिरिंद्र मोहन रोड स्थित बंगला नंबर 4 पर कब्जा करने के लिए आया था और घर को बुलडोजर से तोड़ने के दौरान परिवार के 4 सदस्यों को जिंदा जलाने की कोशिश की गयी थी। जिसमें दो की आज पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिंदा जला देने के बाद बुरी तरह से झुलसे भाई- बहन की मंगलवार को पटना के पीएमसीएच में मौत हो गयी। वहीं गर्भवती बहन के पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई थी।


इस मामले में कुल 40 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अब तक 13 अभियुक्तों की पहचान कर ली गयी है। जिसमें से 8 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन मुख्य आरोपी शिव कुमार झा अब भी फरार है।