ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : थाने से चंद कदम की दूरी पर हो गई बड़ी वारदात, अपराधियों ने दवा दुकानदार को गाली मारी, लूट कर हुए फरार

DARBHANGA : जिले में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। चोरी-डकैती से लेकर लूट और हत्या की तक की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार की देर रात करीब 12 बजे नगर थाना

बिहार : थाने से चंद कदम की दूरी पर हो गई बड़ी वारदात, अपराधियों ने दवा दुकानदार को गाली मारी, लूट कर हुए फरार
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : जिले में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। चोरी-डकैती से लेकर लूट और हत्या की तक की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार की देर रात करीब 12 बजे नगर थाना से चंद कदम की दूरी पर किलाघाट में बाइक सवार दो अपराधियों ने एक दवा दुकानदार बबलू जायसवाल को गोली मार दी। 


अपराधियों ने नकद रखा उनका बैग छीन लिया और तीन-चार राउंड हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। छीनाझपटी के क्रम में हुई फायरिंग में गोली उनकी जांघ में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठे हुए और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 


घायल दवा दुकानदार बबलू जायसवाल ने बताया कि देर रात वे अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार अपराधी आए और उनके हाथ से बैग छीनकर भागने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो उनकी जांघ में गोली मारकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बैग में दुकान के कुछ पैसे और कुछ दवाइयां थीं। 


एक प्रत्यक्षदर्शी मो. हसन ने बताया कि वे सोये हुए थे तो बाहर पटाखे जैसी आवाज हुई। उसके बाद लोगों के भागने की आवाज सुनाई पड़ी। उसके बाद वे बिस्तर से उठकर बाहर आए तो दवा दुकानदार बबलू जायसवाल को गोली लगी देखी। उन्होंने कहा कि अपराधियों ने लूट की नीयत से उन्हें गोली मार दी। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में मीडिया को कोई भी जानकारी नहीं दी है। 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता