ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार : भू-माफियाओं का आतंक.. पूरे परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास, एक गर्भवती महिला सहित तीन लोग झुलसे

DARBHANGA : सूबे में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। दरभंगा में गुरुवार की देर शाम एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई जहां जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों को जिंद

बिहार : भू-माफियाओं का आतंक.. पूरे परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास, एक गर्भवती महिला सहित तीन लोग झुलसे
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : सूबे में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। दरभंगा में गुरुवार की देर शाम एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई जहां जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। जिसमें एक गर्भवती महिला समेत तीन लोग बुरी तरह झुलस गये हैं। 


घटना नगर थाना क्षेत्र के जीएम रोड की है। भू-माफिया ने बुधवार को एक घर को जबरन बुलडोजर से ढाहने की कोशिश की थी। परिवार के लोगों के विरोध करने के बाद वे भाग गए थे। उसके बाद गुरुवार की देर शाम फिर से वापस आए और घर में घुस कर आग लगा दी। 


इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं जिसमें कुछ लोग एक घर में आग लगाते दिख रहे हैं। आग की लपटें तेज होती दिख रही है। जबकि एक वीडियो में कुछ झुलसे हुए लोग अस्पताल जाते भी दिख रहे हैं। घटना के बाद मौके पर दल-बल के साथ सदर एसडीपीओ कृष्णनंदन कुमार पहुंचे। उन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी है।


एसडीपीओ कृष्ण नंदन कुमार ने कहा कि नगर थाने के जीएम रोड में संजय झा का एक पुराना मकान है जिसमें वे परिवार के साथ रहते हैं। एक शिवकुमार झा नाम के व्यक्ति इस मकान पर दावा करते हैं। ये विवाद कोर्ट में है। शिवकुमार गुरुवार को जेसीबी लाकर मकान को जबरन तोड़ने लगे। इस क्रम में घर के कुछ लोग घायल हैं जिनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। उन्होंने कहा कि आग लगाने और उसमें झुलसने की बात भी कही जा रही है। वे लोग जो भी बयान देंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता