ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बंद कमरे में शराब पार्टी करते 12 लोग रंगे हाथ गिरफ्तार, विदेशी शराब की खाली बोतलें और प्लास्टिक के ग्लास जब्त

बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहाँ केवटी थाना क्षेत्र के करहटिया गांव में एक मकान में पुलिस ने शराब पार्टी कर रहे 12 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मकान से विद

बंद कमरे में शराब पार्टी करते 12 लोग रंगे हाथ गिरफ्तार, विदेशी शराब की खाली बोतलें और प्लास्टिक के ग्लास जब्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहाँ केवटी थाना क्षेत्र के करहटिया गांव में एक मकान में पुलिस ने शराब पार्टी कर रहे 12 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मकान से विदेशी शराब की दो खाली बोतल, कुछ प्लास्टिक के ग्लास, 16 मोबाइल फोन, एक कार और दो बाइक जब्त की है.


प्रभारी सदर एसडीपीओ बिरजू पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त रूप से सूचना मिली थी कि केवटी थाना क्षेत्र के करहटिया गांव में मो. शम्से आलम के घर में शराब पार्टी चल रही है. इस सूचना के बाद चार थानों सदर, विश्वविद्यालय, मब्बी और केवटी थानों की पुलिस का एक संयुक्त ऑपरेशन दल बनाया गया. चारों थानों की पुलिस ने गांव में पहुंचकर उस मकान को घेर लिया जिसमें शराब पार्टी चल रही थी. उन्होंने बताया कि शराब पीते हुए कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. प्रभारी एसडीपीओ ने कहा कि इन सभी की मेडिकल जांच कराई जाएगी और उसके बाद इन्हें जेल भेजा जाएगा.


बताते कि शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है. इसको लेकर सीएम नीतीश ने समीक्षा बैठक भी की थी और शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने का निर्देश अधिकारीयों को दिया था.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता