ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

दरभंगा में पीएनबी बैंक से 50 लाख से अधिक की लूट, बाइक सवार 5 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

DARBHANGA: इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहां बाइक सवार 5 अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक से 50 ला

दरभंगा में पीएनबी बैंक से 50 लाख से अधिक की लूट, बाइक सवार 5 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहां बाइक सवार 5 अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक से 50 लाख की रकम लूट ली।


घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये हैं। लूट की इस बड़ी वारदात से बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार स्थित पीएनबी की शाखा की है ।


जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटनास्थल से खोखा बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बैंक में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। 


गुरुवार को जिले के बिरौल में सुपौल बाजार की पीएनबी शाखा में दिनदहाड़े 50 लाख की लूट की वारदात हुई। पांच की संख्या में हथियार से लैस होकर पहुंचे अपराधियों ने पहले बॆंक में घुसकर कर्मियों और ग्राहकों में दहशत फैलाने के मकसद से कई राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद शाखा के कर्मियों की कनपट्टी पर बंदूक सटाकर उनके साथ मारपीट और लूटपाट की। इसके बाद आराम से चलते बने। शाखा में गोलियों के कई खोखे बिखरे हुए पाए गए। बाद में सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 


बैंक के एक कर्मी अजीत कुमार ने बताया कि आधा घंटा पहले वे फील्ड से कैश कलेक्शन कर लौटे थे। इतने में पांच की संख्या में लुटेरे बैंक में घुसे। उन्होंने वहां मौजूद कर्मियों और ग्राहकों के साथ मारपीट की। दहशत फैलाने के मकसद से हवाई फायरिंग की। इसके बाद काउंटर पर पहुंचे और वहां से लूटपाट की। उन्होंने बताया कि लुटेरों ने लौटते समय उनके पैसे भी छीन लिए। 


घटना की सूचना बाद में पुलिस और आसपास के लोगों को मिली। सूचना मिलने के बाद बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस लूटी गई राशि के बारे में पता चला रही है। बैंक कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मीडिया को अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

दरभंगा में पीएनबी बैंक से 50 लाख से अधिक की लूट, बाइक सवार 5 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता