ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

दरभंगा में ऑनर किलिंग का मामला आया सामने, प्रेम-प्रसंग मामले में परिवार वालों ने युवती की गला रेतकर की हत्या

DARBHANGA: दरभंगा जिला में ऑनर किलिंग का मामला प्रकाश में आया है। मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर स्थित लुच्चीबाड़ा मुहल्ला का है। जहां प्रेम प्रसंग के मामले में परि

दरभंगा में ऑनर किलिंग का मामला आया सामने, प्रेम-प्रसंग मामले में परिवार वालों ने युवती की गला रेतकर की हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा जिला में ऑनर किलिंग का मामला प्रकाश में आया है। मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर स्थित लुच्चीबाड़ा मुहल्ला का है। जहां प्रेम प्रसंग के मामले में परिवार वाले ने एक युवती की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद युवती के परिजन ने युवती को घर मे बंदकर फरार हो गये। वही सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर घर का ताला तोड़कर शव को बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर स्थित लुच्चीबाड़ा मुहल्ला निवासी सूरज महतो की पुत्री अर्चना कुमारी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी युवती के परिजनों को चल गई। जिसके बाद परिजनों ने इस बात का विरोध करते हुए युवती के साथ मारपीट करते हुए तेज धार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर परिवार के सभी सदस्य घर मे बाहर से ताला मारकर फरार हो गए। वही मारपीट के बाद घर मे ताला बंद देख आसपास के लोगो के अनहोनी का शंका हुआ। जिसके बाद इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई।


वही मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई है कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लुचीबाड़ा स्थित एक मकान में एक युवती की हत्या कर छुपाया गया है। हत्यारे द्वारा अंधेरे होने का इंतजार किया जा रहा था उसके बाद शव को ठिकाने करने की योजना बनाई जा रही थी। सूचना मिलते ही थाना दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची तो घर में कोई नहीं था। आसपास के घर में भी ताला लगा हुआ था। घर के अंदर जाकर तलाश ली गई तो एक लाश मिली। जिसकी उम्र 15 से 16 साल की है। मौके से कुछ सुराग मिले है। हत्यारो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। अभी तक जितनी जानकारी मिली है उससे यह घटना ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है।