ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

दरभंगा में निगम के सफाईकर्मी हैं या गुंडे? युवक से विवाद हुआ तो जेसीबी पर सवार होकर पीटने पहुंच गए

DARBHANGA : जिस देश के प्रधानमंत्री खुद सफाई कर्मियों का सम्मान उनके पांव धोकर करते हों, वहां अगर स्वच्छाग्रही ही गुंडे बन जाए तो क्या कहेंगे. जी हां, दरभंगा नगर निगम के सफाई

दरभंगा में निगम के सफाईकर्मी हैं या गुंडे? युवक से विवाद हुआ तो जेसीबी पर सवार होकर पीटने पहुंच गए
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : जिस देश के प्रधानमंत्री खुद सफाई कर्मियों का सम्मान उनके पांव धोकर करते हों, वहां अगर स्वच्छाग्रही ही गुंडे बन जाए तो क्या कहेंगे. जी हां, दरभंगा नगर निगम के सफाई कर्मियों की गुंडागर्दी सामने आई है. दरभंगा नगर निगम के सफाई कर्मी आज एक युवक की पिटाई करने पहुंच गए.


दरअसल 1 दिन पहले एक युवक का निगम के कुछ सफाई कर्मियों से विवाद हो गया था. आज इसी का बदला लेने के लिए दर्जनों की संख्या में सफाई कर्मी निगम की गाड़ी और जेसीबी लेकर युवक की पिटाई करने पहुंच गए. पिटाई में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसके बाद उसे डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. 


सफाई कर्मियों की इस गुंडागर्दी को देखकर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की और जमकर प्रदर्शन किया. उन्होंने नगर निगम और पुलिस प्रशासन से सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. घटना की सूचना पर विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को हटाया और लोगों का गुस्सा शांत कराया और नगर निगम के सिटी मैनेजर नागमणि सिंह ने मामले में दोषी सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता