ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दरभंगा में हैवानियत की हद, अवैध संबंध के आरोप में सनकी पति ने पत्नी के चेहरे पर कालिख पोत गांव में घुमाया, वीडियो हुआ वायरल

DARBHANGA : दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सनकी पति द्वारा अपनी ही पत्नी के चेहरे पर कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर

दरभंगा में हैवानियत की हद, अवैध संबंध के आरोप में सनकी पति ने पत्नी के चेहरे पर कालिख पोत गांव में घुमाया, वीडियो हुआ वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA : दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सनकी पति द्वारा अपनी ही पत्नी के चेहरे पर कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला पर किसी युवक के साथ अवैध संबंध का आरोप है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


घटना कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के छपकाही झाझरा गांव की है। पत्नी के चेहरे पर कालिख पोतकर गांव में घुमा रहे शख्स की पहचान रणवीर सदा के रूप में की गई है। आरोपी शख्स ने पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए उसके आधे चेहरे पर चूना तथा आधे पर कालिख पोतकर सरेआम पूरे गांव में घुमाया।


तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी शख्स कैसे महिला का हाथ पकड़कर उसे खींचते हुए गांव की गलियों में घुमा रहा है। महिला के बाल भी काट दिए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में गांव के लोग भी मौजूद हैं जो महिला पर फब्तियां कस रहे हैं।


इस दिल दहला देनेवाली घटना की जानकारी मिलने के बाद बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता