ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दरभंगा में बार डांसरों के अश्लील ठुमके के बीच उड़ी कानून की धज्जियां, आर्केस्ट्रा में लोगों ने की जमकर फायरिंग

DARBHANGA : बिहार में इन दिनों अपराध अपने चरम पर है. अपराधियों के अंदर से पुलिस का खौफ लगभग मिटता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं, दूसरी ओर दबंग और बदमाश कानून की सरेआम धज्जियां उड़ा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार में इन दिनों अपराध अपने चरम पर है. अपराधियों के अंदर से पुलिस का खौफ लगभग मिटता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं, दूसरी ओर दबंग और बदमाश कानून की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं. दरभंगा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसने कानून के रखवालों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है. दरअसल वीडियो में बार डांसर अश्लील गानों पर जमकर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं. वहीं, कुछ लोग आर्केस्ट्रा के इस वायरल वीडियो में हवाई फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि कैसे एक शख्स अपने बंदूक को लोग करता है और देखते ही देखते फायरिंग शुरू कर देता है. वीडियो में गोली चलने की आवाज़ भी साफ़-साफ़ सुनाई दे रहा है. 


घटना दरभंगा जिले के बहेरी थाना इलाके की घटना बताई जा रही है. हालांकि फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. लेकिन वायरल वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि वीडियो हरहचचा गांव का है. जहां रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जहां बार डांसरों को बुलाया गया था. इस आर्केस्ट्रा में बार डांसर अश्लील गानों पर गंदे तरीके से डांस करती हुई नजर आ रही हैं. 


वीडियो सामने आने के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले की छानबीन की जा रही है. वीडियो की भी जांच की जा रही है. कार्यक्रम में फायरिंग की बात सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन मौके से पुलिस को कुछ नहीं मिला. स्थनीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता